
जालंधर ब्रीज:(रवि) भारतीय जनता पार्टी हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाती है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनेक प्रकार की सेवाएं करते है भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जालंधर ने इस साल मोर्चा अध्यक्ष एड दविंदर लुबाना डिंपी की अध्यक्षता में शहर के अलग अलग स्थानों पर स्वछता अभियान के तहत पूरा सप्ताह साफ सफाई की और आज सेवा सप्ताह के आखिरी दिन वर्कशॉप चौक में स्वामी विवेकानंद जी जो युवाओं के आदर्श,मार्गदर्शक है उनकी प्रतिमा और चौंक की साफ-सफाई कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया ।
सेवा सप्ताह के आखरी दिन समाप्ति पर एड. दविंदर लुबाना डिंपी ने कहा कि यह सभी कार्यक्रम भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और उनके सहयोगी साथियों की वजह से ही सफल हो पाए हैं इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा जी मोर्चे के कार्यकर्ताओ की हौसला अफजाई के लिए पहुंचे ।
इस मौके पर एड. दविंदर लुबाना डिंपी,प्रताप सिंह, ललित बब्बू,अरुण कुमार, करमजीत परमार,गुरदेव सिंह,गुरमीत सिंह,कर्ण कुमार,रोहित,रिंकू,विकी,नरेश,मनोज,विनोद कुमार,राज कुमार,कर्ण आदि मौजूद थे ।

More Stories
विजिलेंस ब्यूरो ने सीड सर्टिफिकेशन अधिकारी को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
अमृतसर के भिंडी सैदां पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले के पीछे पाक-आईएसआई का हाथ; दो पिस्तौल सहित छह गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला; बेअदबी के लिए उम्र कैद की सजा