April 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

ज़िले के सेवा केन्द्रों से अब मिलेंगी तकनीकी शिक्षा सबंधित 20 नई सेवाए

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की तरफ से सेवा केन्द्रों में तकनीकी शिक्षा से सम्बन्धित 20 नई सेवाए शुरू की गई है। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित सेवा फ़ीस देनी होगी। आम जनता को तारीख़ 01 नवंबर 2021 से इन सेवाओं का लाभ मिलेगा। सेवा केन्द्रों के इंचार्ज चाणक्या आनंद ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग और पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी से सम्बन्धित जैसे कि बैकलाग सर्टिफिकेट, बोनाफाईड सर्टिफिकेट, ट्रांसक्रिपट और सभी डी.एम.सी और डिगरी सम्बन्धित, डुप्लिकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट सम्बन्धित, डुप्लिकेट डी.एम.सी सम्बन्धित, डुप्लिकेट डिगरी सम्बन्धित, तसदीकशुदा डी.एम.सी और डिगरी सम्बन्धित, एप्लीकेशन ट्रांसक्रिपट जैसी सुविधाएं उपलबध करवाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि पंजाब राज तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड से सबंधित डुप्लिकेट सर्टिफिकेट, सर्टिफिकेट की त्रुटि सम्बन्धित, दस्तावेज़ों की वैरीफिकेशन, इशू आफ आफीशियल ट्रांसक्रिपट, डी.एम.सी जारी करवाने सम्बन्धित, योग्यता सर्टीफिकेटों की तस्दीक सम्बन्धित, नतीजे और रीवैलूयएशन सम्बन्धित, डी.एम.सी. /डिगरी तस्दीक करने सम्बन्धित, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और प्रोवेज़नल डिगरी आदि सुविधाए अब सेवा केन्द्रों से मिल सकेंगी।


Share news