जालंधर ब्रीज: नगर निगम जालंधर के ग्रेड-4 कैज़ुअल वर्करों, जिनमें 58 फिटर कुली और 6 मिस्त्री शामिल हैं, ने आज नगर निगम कमिश्नर के समक्ष हड़ताल की। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 12 से 15 वर्षों से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक स्थायी नियुक्ति नहीं दी गई, जिस कारण उन्होंने गहरा रोष प्रकट किया। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन उनकी वर्षों की मेहनत को नजरअंदाज कर रहा है।
जालंधर कारपोरेशन कमिश्नर के कार्यालय के सामने हड़ताल पर बैठे यूनियन नेता और कर्मचारी यह कह रहे हैं कि निगम उनके योगदान और सेवाओं को अनदेखा कर रहा है। यूनियनों ने खाली पदों को भरने के लिए कई बार पत्र भेजे और व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी मांगें रखीं, लेकिन निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यूनियनों ने मांग की है कि नगर निगम अपने आने वाले बजट में फिटर कुली और मिस्त्रियों के पदों को नियमित करने को मंजूरी दे ताकि जल आपूर्ति और स्वच्छता प्रणाली पर कोई असर न पड़े।
इस मौके पर यूनियन नेता सनी सहोता, हरजीत बॉबी, बिल्ला सभरवाल, जुगल किशोर, राजीव गिल, गुरप्रीत, संजीव भारद्वाज, राजदीप और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया