November 29, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

नामांकन के अंतिम दिन दाखिल हुए 8 नामांकन पत्र : सिबिन सी

Share news

जालंधर ब्रीज:  पंजाब विधानसभा की 64-लुधियाना पश्चिम सीट के लिए नामांकन के अंतिम दिन कुल 8 नामांकन पत्र दाखिल हुए  हैं।

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 64-लुधियाना पश्चिम सीट से आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार जीवन गुप्ता और सुनीता रानी (कवरेज उम्मीदवार) ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) की ओर से नवनीत कुमार ने नामांकन भरा है। वहीं 5 आजाद उम्मीदवार – हरमिंदर अरोड़ा, भोला सिंह, रेनू, पवनदीप सिंह और गुरदीप सिंह काहलों – ने भी नामांकन दाखिल किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि अब तक कुल नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 22 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्रों की जांच 3 जून को की जाएगी जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 5 जून है।


Share news

You may have missed