जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने आज योग्य बच्चों को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी) के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अपील करते हुए बताया कि इस पुरुस्कार के लिए 31 अगस्त 2023 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते डिप्टी कमिशनर ने बताया कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी.) हर साल उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने असाधारण बहादुरी का काम किया हो, जिन असाधारण योग्यताओ के साथ विशेष उपलब्धियाँ हासिल की हों। उन्होंने बताया कि यह पुरुस्कार बहादुरी, खेल, समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्यौगिकी, वातावरण, कला और सभ्याचार और नवीनता के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की प्राप्ति के लिए दिए जाते है।
कोई भी बच्चा, जो भारत का नागरिक है और आवेदन देने की अंतिम तारीख़ तक उम्र 18 साल से अधिक नहीं है, पुरुस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि माँगी गई योग्यता वाले बच्चे प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी.) की वैबसाईट https//: awards. gov. in पर 31 अगस्त 2023 तक अपनी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं I अवार्ड में एक मैडल होता है, जो कि प्रधान मंत्री की तरफ से दिया जाता है। और ज्यादा जानकारी के लिए वैबसाईट dcpojal2016@ gmail. com और 7973846008 संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित