जालंधर ब्रीज:(रवि) 23 मार्च लद्देवाली रोड पर मकान को तोड़ते समय उसका लेंटर गिर गया। मलबे में दबने से वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरु कर दी है। मरने वाले की पहचान रजिंदर के रूप में हुई है। वह मूल रूप जिला गोपालगंज (बिहार) का रहने वाला है। रजिंदर जालंधर में लद्देवाली रोड पर किराए के कमरे में रह रहा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज करने के साथ ही बिल्डिंग के मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक रजिंदर के दो बच्चे हैं जो कि फिलहाल चंडीगढ़ में हैं। परिवार को मामले की सूचना दे दी गई है। थाना रामामंडी के प्रभारी सुलखान सिंह ने कहा कि मामले में शिकायत मिलने पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्कों से जुड़े चार आरोपी 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा