जालंधर ब्रीज: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में हाल ही में नियुक्त किये अध्यापकों के सामर्थ्य के निर्माण के लिए आज से प्रशिक्षण आरंभ हो गया है। इससे पहले इन अधिकारियों को पिछले दिनों डी.एमज़/स्टेट रिसोर्स पर्सन और रिसोर्स अध्यापकों की तरफ से भी चार दिनों का प्राथमिक प्रशिक्षण दिया गया था।
इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि नव- नियुक्त अध्यापकों के सामर्थ्य निर्माण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण आज प्रातःकाल शुरू हुआ और यह 27 मार्च, 2021 तक जारी रहेगा। यह प्रशिक्षण प्रातःकाल 9 बजे से शाम 4 बजे तक दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने का प्रबंध विभिन्न जिलों की जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थाओं (डायट) में किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान कोविड-19 सम्बन्धी हिदायतों की पालना को यकीनी बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह