जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की 183वीं बरसी पर इस महान नेता को पंजाब विधान सभा में श्रद्धा-सुमन भेंट किए हैं। उन्होंने विधान सभा में महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर पर फूल अर्पित किए।
संधवां ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह महान सिख शासक थे, जिन्होंने अलग-अलग मिसलों को एकत्र करके विशाल और खुशहाल सिख राज की स्थापना की। उन्होंने कहा कि शेर-ए-पंजाब ने अपने राज में सरबत के भले की अरदास के अधीन एक ऐसा पृथक राज स्थापित किया जहाँ हिंदु, सिख, मुसलमान सब प्यार से मिलकर रहते थे।
उस दौर में सभी धर्मों के लोगों का आपसी भाईचारा एक मिसाल थी। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह की इसी ख़ासियत के कारण सिख राज की तारीफ आज भी हर तरफ़ होती है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया