जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर कपूरथला विशेष सारंगल के निर्देशों पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (शहरी विकास) अनुपम कलेर की अध्यक्षता में जिला प्रशासकीय कंपलैक्स में बैठक हुई ,जहाँ कपूरथला जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (शहरी विकास) अनुपम कलेर ने पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपस्थित विभागों के अधिकारियों को चल रहे प्रोजैक्ट समय पर पूरा करने और निर्धारित समय में रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले के विकास कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाये और चालू योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मासिक समीक्षा बैठक में पेश की जाए, एडीसी ने लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने और निर्धारित समय में खत्म करने के निर्देश दिए।
बैठक दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि काम में किसी प्रकार की कठिनाई आने पर प्रशासन को बताया जाए ताकि समय पर उसका हल निकाल और काम उचित ढंग से किया किया जा सके।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की