जालंधर ब्रीज: गूंज अभिव्यक्ति भावों की साहित्यिक संस्था द्वारा आज मासिक काव्य गोष्ठी का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। आज की काव्य गोष्ठी का मंच संचालन भारती अरोड़ा द्वारा किया गया। अलका शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। संस्था की अन्य कवयित्रियों– राधा शर्मा, बृजबाला , अंशु मदान, अलका शर्मा , बिन्दु सूद तथा संतोष गौतम द्वारा विभिन्न विषयों पर स्वरचित कविता का वाचन किया गया। काव्य गोष्ठी का समापन संस्था की संस्थापिका श्रीमती पूर्वा सिंह द्वारा अपनी कविता प्रस्तुत कर किया गया। पूर्वा सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा तथा हौसला अफजाई की गई।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित