जालंधर ब्रीज: भाजपा पंजाब लीगल सेल के संयोजक एन.के. वर्मा ने कहा कि भाजपा का पूरा संगठन पूरी ताकत से एकजुट होकर जीवन गुप्ता की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहा है। जनता के बीच उनकी सादगी, स्वच्छ छवि और जनसेवा का जज़्बा उन्हें बाकी उम्मीदवारों से अलग बनाता है।”
उन्होंने बताया कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे, रणनीतिक योजना और ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते भाजपा ने इस सीट को जीतने की मजबूत स्थिति बना ली है।

भाजपा का प्रचार अभियान पूरे जोश में है घर-घर संपर्क, जनसभाएं और सोशल मीडिया पर सक्रियता के साथ जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है। पार्टी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को भी प्रमुखता से जनता के सामने रख रही है।

एन.के. वर्मा ने कहा कि लुधियाना वेस्ट की जनता अब बदलाव चाहती है और वह बदलाव जीवन गुप्ता के रूप में दिखाई दे रहा है। भाजपा ईमानदार राजनीति और विकास आधारित शासन की प्रतीक है। जिस तरह का जनसमर्थन हमें मिल रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि यह उपचुनाव भाजपा के पक्ष में एक ऐतिहासिक मोड़ लेगा।”
यह उपचुनाव पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जा रहा है और सभी संकेत भाजपा की निर्णायक जीत की ओर इशारा कर रहे हैं ओर हम इसे 2027 के चुनावो की नींव के रूप में देख रहे है।

More Stories
आम आदमी पार्टी की ओर से जारी नई सूची में जालंधर से जिम्मी कालिया जेन्को के वाइस चेयरमैन नियुक्त
चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चेयरमैन भीम मल्होत्रा ने तपस के सदस्यों को सम्मानित किया
आप यूथ विंग द्वारा जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ आयोजित, हज़ारों युवाओं ने नशा-मुक्त और तंदरुस्त पंजाब के लिए लगाई दौड़