May 5, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Share news

जालंधर ब्रीज:  भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के मंडल 5 द्वारा पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न रामा मंडी मेन मार्केट में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी साझा की। मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा सहित डॉ. राकेश रखेजा, राजेंद्र शर्मा, शाम शर्मा, अरुण खुराना, गुरमीत सिंह, सचिन शर्मा, जे.एस. राणा, मुनीश नड्डा, अंजु डेविड, रविंद्र सोनकर, जरनैल डिपला, गुरविंदर मुल्तानी, नवीन प्रभाकर, भवनीत सिंह, सहदेव शर्मा, भीम सिंह, नसीब बुग्गा, यादविंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, बलराम, राकेश कौल, परमजीत कुमार, समीर शर्मा, राजविंद्र घुम्मन एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।


Share news