जालंधर ब्रीज: नगर निगम जालंधर की ओर से बकाया पानी और सीवरेज बिलों की वसूली को लेकर शहर में कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में आज जोन नंबर-7 में नगर निगम की टीम ने विशेष कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके से बकाया पानी और सीवरेज बिलों की 80 हजार रुपये की राशि वसूल की।
यह कार्रवाई नगर निगम जालंधर के मेयर वनीत धीर, कमिश्नर संदीप ऋषि, IAS और संयुक्त कमिश्नर डॉ. सुमनदीप कौर के निर्देशों के अनुसार की गई।
फ्लैग स्काउट एस्टेट ऑफिसर-कम-चीफ टैक्स कलेक्टर अश्वनी गिल और सुपरिंटेंडेंट वाटर रेट हरप्रीत वालिया की देखरेख में नगर निगम की टीम ने जोन नंबर-7 के इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके में बकाया बिलों को लेकर कार्रवाई की।

नगर निगम की ओर से ऐसी 3 व्यावसायिक प्रॉपर्टीज के पानी और सीवरेज कनेक्शन काट दिए गए, जिन्होंने बकाया राशि जमा नहीं करवाई थी।
कार्रवाई के दौरान एक अहाते में कथित तौर पर अवैध रूप से चल रहे पानी और सीवरेज कनेक्शन को भी काट दिया गया। नगर निगम की टीम ने साफ किया कि बिना अनुमति या नियमों के विपरीत चल रहे कनेक्शनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
यह पूरी कार्रवाई जोन नंबर-7 के एरिया इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजीत बॉबी और राजदीप की ओर से नगर निगम की टीम के साथ मिलकर की गई।

नगर निगम जालंधर की ओर से शहर के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने बकाया पानी और सीवरेज के बिल समय पर जमा करवाएं ताकि किसी भी तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बकाया बिलों की वसूली को लेकर आने वाले दिनों में भी अलग-अलग इलाकों और जोनों में कार्रवाई जारी रहेगी। जिन उपभोक्ताओं की ओर से लंबे समय से पानी और सीवरेज के बिल जमा नहीं करवाए गए हैं उनके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

More Stories
हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
संगरूर में कांग्रेस को बड़ा झटका: सीनियर नेता और प्रमुख कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल
किशनपुरा में दो गुटों के विवाद में मकान मालिक पर हमला,धारदार हथियारों और कांच की बोतलों से किया वार