जालंधर ब्रीज: (शिवम) किशनपुरा इलाके में दो गुटों के बीच हुए विवाद को शांत करवाने के लिए बीच-बचाव करने गए मकान मालिक पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। इस हमले में मकान मालिक काफी घायल हो गए।
आरोप है कि हमलावर दोबारा मौके पर पहुंचे और दातर, कृपाणों तथा कांच की बोतलों से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित के वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े आरोपों की पुष्टि की जा रही है।

More Stories
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा
अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू