March 8, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारतीय डाक विभाग जालंधर द्वारा रक्षा बंधन के त्यौहार पर स्पेशल कैंप लगाया जाएगा

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय डाक विभाग जालंधर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाने जा रहा है और इसके द्वारा स्पेशल कैंप भी लगाये जा रहे हैं जो कि 14 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक चलेंगे । प्रवर डाक अधीक्षक जालंधर ने बताया कि आम लोगों कि सुविधा के लिए विभाग के द्वारा महत्वपूरण/प्रमुख बाजारों, स्कूलों, इत्यादि में कैम्पों का आयोजन किया जायेगा । 

मौके पर उसी जगह कैंप में स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट कि सुविधा देश तथा विदेश में राखी भेजने की उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे ग्राहक को लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा । अति उत्कृष्ठ, आंसू प्रतिरोधी हलके वजन तथा सुंदर प्रिंटिंग वाले राखी के लिफाफे रुपये 10/-, 15/- तथा 20/- में अलग अलग साइज़ में हर पोस्ट ऑफिस में मिलेंगे । 


Share news