जालंधर ब्रीज: पंजाब के नव-नियुक्त कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने पंजाब सिविल सचिवालय में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और स. हरजोत सिंह बैंस की हाजिऱी में स्वतंत्रता सेनानी के कल्याण, रक्षा सेवाओं, फूड प्रोसेसिंग और बाग़बानी विभाग के मंत्री के तौर पर पद संभाल लिया।
पद संभालने के उपरांत सरारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सेनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार फूड प्रोसेसिंग और बाग़बानी क्षेत्र को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए प्रयत्नशील है। इस मौके पर फौजा सिंह सरारी की पत्नी चरनजीत कौर, बेटी सिमरनजीत कौर, एम.एल.ए. रणबीर सिंह भुल्लर, एम.एल.ए. रजनीश दहीआ, नरेश कटारिया और शेलिन्दर कौर डायरैक्टर बाग़बानी, जत्थेदार दर्शन सिंह जगाराम तीरथ विशेष रूप से उपस्थित थे।

More Stories
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक