जालंधर ब्रीज: गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को विस्तारित करने तथा संस्थागत आउटरीच को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के विज़न के अनुरूप, एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय ने संस्थान के विभिन्न आउटरीच केंद्रों का दौरा कर वहाँ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

दौरे के दौरान प्रो. संजय ने आउटरीच केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया तथा वहाँ कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय हितधारकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि ये केंद्र एम्स गुवाहाटी की सेवाओं को व्यापक क्षेत्र तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और इनके माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो रही हैं।
प्रो. संजय ने यह भी रेखांकित किया कि एम्स गुवाहाटी और उसके आउटरीच केंद्रों के बीच प्रभावी समन्वय अत्यंत आवश्यक है, जिससे रोगी देखभाल, रेफरल प्रणाली तथा ट्रॉमा प्रबंधन सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

उन्होंने सुझाव दिया कि इन केंद्रों तथा अन्य संबंधित हितधारकों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, ताकि संचार व्यवस्था सुचारु रहे और संचालन से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
प्रो. संजय ने दोहराया कि आउटरीच सेवाओं को सुदृढ़ करना केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के विज़न को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्नत चिकित्सा सेवाओं का लाभ समाज के अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाया जा सके।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित