April 20, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ ने 75 वां गणतंत्रता दिवस मनाया

Share news

जालंधर ब्रीज:  भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ द्वारा 75 वां गणतंत्रता दिवस के अवसर पर , महाजन भवन सेक्टर 37 चंडीगढ़ में सांस्कृतिक प्रोगाम का बड़ी धूम धाम व हर्षोल्लास से अयोयन किया गया , जिस में 100 से अधिक परिवार , बच्चों समेत शामिल हुए। सरंक्षक आरके अनेजा द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा गायत्री मंतर जाप से कार्यक्रम का आगाज़ किया। तत्पश्चात् सुदेश कुमारी ने मंच संचालन करते हुए रंगा रंग कार्यक्रम का प्रारंभ करवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक सेठी जी ने अपनी मधुर वाणी में एक शबद गायन के साथ किया।

तत्पश्चात बच्चों, मास्टर अर्णव , दार्शिक,बेबी भूमिका, मिशा, तन्वी, मिष्टी,सुमिता तथा शरमाया ने नाच, गायन और कविताओं द्वारा दर्शकों का मनोरंजन किया। परदीप दीवान ,अशोक सेठी जी, कमल डोगरा और नीरा दीवान ने गीत, बा चौपियां से दर्शकों का भरपुर मनिरंजन किया। मास्टर दिव्यांश ग्रुप ने देश भक्ति के गीत पर ग्रुप डांस कर सभी दर्शकों की बाह बाह बटोरी।

लीला गुगलानी ग्रुप ने पंजाब का मशहूर लोक नाच गिद्धा पेश किया जिस का दर्शकों ने भरपुर आनंद उठाया । भारतीय योग संस्थान जियो और जीवन दो सिद्धांत पर चलते हुए समय समय पर तरह तरह की समाजक गतिविधियां का आयोजन करता रहता है। भारतीय योग संस्थान पंजीकृत न्यू दिल्ली पूरे भारत वर्ष में 4000 से अधिक निशुल्क योग क्लासो द्वारा नागरिकों को सेहत सुभिधाएं प्रदान कर रहा है।

राजन कपूर जिला परिधान (भारतीय योग संस्थान) भी इस समागम मे परिवार समेत शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान समूहक रूप में गायन किया पश्चात् सभी दर्शकों को मिष्ठान पदार्थ और चाय का वितरण किया गया।


Share news