जालंधर ब्रीज: भारतीय सेना 25 जुलाई, 2024 को बठिंडा सैन्य स्टेशन में भव्य समारोह के साथ कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाएगी । इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करना है, जिन्होंने 1999 में कारगिल संघर्ष के दौरान बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जीती थी ।
इस कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी को बठिंडा और उसके आस-पास के क्षेत्रों के सभी नागरिकों के लिए खोला जायेगा, जिसमें भारतीय सेना की ताकत और तकनीकी कौशल दर्शाते हुए विभिन्न उन्नत उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। उपस्थित नागरिकों को लड़ाकू हथियारों, बख्तरबंद टैंकों, तोपखाने की तोपें, बंदूकों, वायु रक्षा प्रणालियों और अत्याधुनिक राडार की एक श्रृंखला को देखने का अनूठा अवसर मिलेगा। यह प्रदर्शनी हमारे सशस्त्र बलों की क्षमताओं और तैयारियों की व्यापक समझ प्रदान करने के लिए आयोजित की जा रही है।
बठिंडा के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिससे उन्हें हमारे सैनिकों के समर्पण और बलिदान के बारे में जानकारी मिलेगी । प्रतिष्ठित सैन्य अधिकारी और वीर सैनिक भी अपने अनुभवों को साझा करने के लिए उपस्थित रहेंगे, जिसका उद्देश्य युवाओं को सैन्य प्रौद्योगिकी और हमारे वीर सैनिकों की वीरता के बारे में जानकारी प्रदान करके प्रेरित करना है।

More Stories
जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में 54 और पुड्डा में दो नए उम्मीदवारों की नियुक्ति; हरदीप सिंह मुंडियां ने सौंपे नियुक्ति पत्र
भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा
अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार