जालंधर ब्रीज: दिनांक 05 जून’2023 (सोनीपत) केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, ग्रुप केन्द्र-सोनीपत (हरियाणा) द्वारा प्रातः 0600 से 0800 बजे तक ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, गाँव-खेवड़ा, सोनीपत से गाँव-असवारपुर वाया एन.एच-339/बी से होते हुये वापस पुनः केरिपुबल के कैम्प तक भव्य साईकिल रैली का सफलापूर्वक आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा कोमल सिंह, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, सोनीपत द्वारा तैयार की गई। साईकिल रैली का मुख्य उद्देष्य पर्यावरण संबंधी मुख्य मुद्दो पर जनसामान्य का ध्यान आकृष्ट किया जाना तथा पर्यावरण को स्वच्छ करने वाले उपायो जैसे-पवन ऊर्जा, जल विद्युत तथा सोलर यन्त्रों का उपयोग करने बावत् आम जनता को प्रोत्साहित किया जाना था, जिससे कोयले से बिजली उत्पादन करने वाले संयत्रों पर निर्भरता कम हो सके, सफलतापूर्वक ग्रीन हाऊस प्रभाव को कम करने, वन प्रबंधन पर ध्यान केन्द्रीत करना आदि शामिल है।

इस रैली मे केरिपुबल के लगभग 150 अधिकारियो/जवानों एंव बच्चो द्धारा साईकिल चला कर भाग लिया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित श्री महेन्द्र टोकस, उप महानिरीक्षक, रेंज-सोनीपत द्वारा फलैग ऑफ करके साईकिल रैली का शुभारम्भ किया गया तथा उक्त कार्यक्रम में प्रमाल सिंह, कमाण्डेंट गेस्ट ऑफ आनर के रूप मे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम समापन पश्चात ’’विश्व पर्यावरण दिवस” पर केरिपुबल के अधिकारियों, जवानों एंव बच्चो के कर-कमलो के माध्यम से वृक्षारोपण के कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन भी किया गया, जिसके अंतर्गत लगभग 150 नये वृक्षों के पोधा रोपण एंव लगभग 40 पुर्व मे लगाये गये वृक्षों के पौध, जोकि हाल ही हुई असमय वर्षा एंव आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हो चुके थे, को गुड़ाई, खाद एंव मिट्टी इत्यादि देकर उन्हे पुनः जागृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि द्वारा उपिस्थत सभा को संबोधित करते हुये उन्हे औद्यागिकरण और आधुनिकरीकरण की वजह से पर्यावरण को हो रहे, दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण को स्वच्छ करने वाले विभिन्न उपायो से अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि द्वारा ’’विश्व पर्यावरण दिवस’ पर सामूहिक प्रतिज्ञा भी करवाई गई।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा