जालंधर ब्रीज: ‘गूँज: अभिव्यक्ति भावों की’ साहित्यिक संस्था की ओर से मासिक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन करवाया गया,जिसका इस बार का विषय रहा ‘सावन मन भावन’ कार्यक्रम का प्रारम्भ गोल्डी बब्बर द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही वडोदरा से डॉक्टर राखी सिंह कटियार , जो पिछले 25 वर्षों से लेखन की दुनिया में जाना माना नाम हैं । मंच संचालन का सफल आयोजन किया गया डॉक्टर मोनिका शर्मा द्वारा । गोष्ठी में पंजाब के विभिन्न शहरों से तकरीबन 20 कवयित्रियों , यथा राधा शर्मा, निधि सग्गर,ममता जैन , ममता वडेहरा, अल्का शर्मा, अनु बहल, सोनिया बुद्धिराजा, रचना गुलाटी, अंशु मदान, मोनिका कटारिया, बृजबाला, भारती अरोड़ा,पुष्पा, श्रद्धा शुक्ला, नीतू जोशी,सविता खोसला, संतोष गौतम, शालिनी मित्तल, पूर्वान्शी सिंह ने भाग लिया , जिसमें सावन विषय के सभी पहलुओं से संबंधित कविताएँ प्रस्तुत की गईं । किसी ने अपने पिया को याद किया तो किसी ने मायके को । मुख्य अतिथि राखी कटियार ने भी सबकी कविताओं पर मंझे हुए शब्दों में समीक्षा की व भगवान शंकर को अर्पित करते हुए अपनी रचना प्रस्तुत की। संस्थापिका पूर्वा सिंह ने बेहतरीन काव्य प्रस्तुति के लिए व मुख्य अतिथि का धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया ।

More Stories
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार
फगवाड़ा के साथ लगते इन इलाकों में बुधवार रहेगी बिजली बंद
डी.सी. जालंधर वरजीत वालिया बने सुरजीत हॉकी सोसायटी के 22वें अध्यक्ष