जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने ज़िला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) के कार्यालय एस.ए.एस नगर में तैनात जूनियर सहायक प्रितपाल सिंह को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को शिकायतकर्ता करमजीत सिंह, ई.टी.टी अध्यापक, ज़िला एस.ए.एस नगर की शिकायत पर पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उसके निलंबन के समय के दौरान भत्तों के बकाए की अदायगी करने के बदले उक्त कर्मचारी द्वारा कुल बकाए के 40 प्रतिशत हिस्से की बतौर रिश्वत के तौर पर माँग की गई है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी जूनियर सहायक को दो सरकारी गवाहों की हाज़री में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना एस.ए.एस नगर में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की