September 24, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए सभी टीके मुफ़्त लगाने का फ़ैसला

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के तकरीबन 11 लाख पशु पालकों को बड़ी राहत देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुये पंजाब सरकार ने आज फ़ैसला किया है कि पशुआं को गलाघोटू, स्वाईन बुख़ार और पट्टसोज़ जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए टीके मुफ़्त लगाऐ जाएंगे। राज्य सरकार के इस फ़ैसले से पंजाब में अब पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए लगाऐ जाते सभी टीके मुफ़्त हो जाएंगे।

राज्य के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा निर्देशों के अंतर्गत विभाग ने यह फ़ैसला कोरोना महामारी के साथ हुए नुकसान के कारण पशु पालकों को कुछ राहत देने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि अकेली गलाघोटू बीमारी के बचाव का टीका लगवाने के लिए पशु पालकों को हर वर्ष तकरीबन सवा तीन करोड़ रुपए का ख़र्च करना पड़ता था जो अब बिल्कुल मुफ़्त लगाया जायेगा। राज्य में यह टीका हर वर्ष तकरीबन 65 लाख पशुओं को लगाया जाता है।

श्री बाजवा ने बताया कि गलाघोटू के अलावा पंजाब सरकार ने स्वाईन बुख़ार और पटसोज़ जैसी बीमारियों के बचाव के लिए लगाऐ जाने वाले टीके भी मुफ़्त में लगाने का फ़ैसला किया है।

पशु पालन मंत्री ने बताया कि सरकार के इस फ़ैसले से पंजाब में टीकाकरन प्रोग्राम के अंतर्गत पशुओं और मुर्गियों को रोगों से बचाने लगने वाले सभी टीके मुफ़्त लगाऐ जाएंगे। उन्होंने बताया कि पशुओं को मूंहख़ौर और फल सिट्टण की बीमारियों से बचाने के लिए टीके पहले ही मुफ़्त लगाऐ जाते हैं। इसी तरह ही बकरियों को लगने वाला पीपीआर और मुर्गियों को लगने वाली रानीखेत वैक्सीन के टीके भी मुफ़्त लगाऐ जा रहे हैं।

श्री बाजवा ने बताया कि पंजब सरकार के इस फ़ैसले के साथ सभी पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए सफलता का निश्चित किया गया लक्ष्य हासिल में बहुत बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि तंदुरुस्त और बीमारियों से मुक्त पशुओं और मुर्गों का सीधा सम्बन्ध मनुष्य के स्वास्थ्य से भी है। इसलिए यह फ़ैसला जहाँ पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लायेगा वहीं पंजाब के लोगों के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा।


Share news

You may have missed