
जालंधर ब्रीज: सिटी पुलिस ने गुरुवार शाम को लुधियाना के हैबोवाल इलाके से एक कार डीलर का अपहरण कर पीड़ित परिवार से 9.5 लाख रुपये की फिरौती मांगने के दोष में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह (42), निवासी कैलाश नगर, चमकौर सिंह (29), निवासी सुभाष नगर, भजन सिंह निवासी भौरा कॉलोनी लुधियाना और राहुल (21) निवासी मधुबन कॉलोनी जालंधर के रूप में हुई है।
पीड़ित कार डीलर कुलविंदर सिंह (30) निवासी हकीकत नगर , लुधियाना को सीआईए स्टाफ-2 जालंधर की पुलिस पार्टी ने सुरक्षित बचा लिया है।
इससे संबंधित आज यहां जानकारी देते हुए डी.सी.पी. जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि कुलविंदर सिंह को गुरुवार शाम को उनकी वरकशाप से कार सवार अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया था।बाद में आरोपीओं ने पीड़ित की पत्नी अमनप्रीत से 9.5 लाख रुपये की फिरौती मांगी की। उन्होंने कहा कि हैबोवाल थाने में अमनप्रीत कौर की शिकायत पर आई.पी.सी. की धारा 365 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि लुधियाना पुलिस ने जांच शुरू कर की और तुरंत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को शहर में आरोपियों की गतिविधियों के बारे में सूचित किया।
डी.सी.पी. ने कहा कि लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी पर सीआईए ने तेजी से कार्रवाई की और सी.आई.ए. स्टाफ-2 की टीम को तत्काल मधुबन कॉलोनी भेजा गया, जहां अपहरणकर्ता पीड़ित के साथ छिपे हुए थे।
डी.सी.पी. टीम ने बताया कि घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित को छुड़ा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपीओँ और पीड़ित को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस टीम को सौंप दिया गया है।
More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी