जालंधर ब्रीज: 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन जालंधर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिससे संबंधित तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर अमित सरीन द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई।
बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, मैडीकल टीमों सहित आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को योग दिवस की तैयारियों और प्रबंधों को समय से पूरा करने की हिदाईत दी ताकि समारोह को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग, खेल विभाग, युवक सेवाएं, सैनिक वेलफेयर के अधिकारियों से छात्रों, खिलाड़ियों, खेल क्लबों आदि की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा।
अमित सरीन ने कहा कि हमें फिटनेस के लिए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि योग दिवस पर लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर एस.डी.एम. डॉ. बलबीर राज सिंह, सहायक कमिश्नर हरजिंदर सिंह जस्सल, जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डा. जोगिंदरपाल, डिप्टी डी.ई.ओ. राजीव जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित