जालंधर ब्रीज: 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर जिला होशियारपुर में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रक्रिया 12 नवंबर से जिला ईवीएम वेयरहाउस होशियारपुर में शुरू हो गई है।
इस संबंध में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज)-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी मेजर (डॉ.) सुमित मुध ने बताया कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुसार की जा रही है। इस प्रक्रिया के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें ताकि जांच प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।
उन्होंने बताया कि एफएलसी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है और लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से भी इसकी निगरानी की जा रही है। इसके लिए जिला मुख्यालय और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के कार्यालय में भी लाइव वेबकास्टिंग की फीड उपलब्ध करवाई गई है।
मेजर (डॉ.) सुमित मुध ने कहा कि विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
इस मौके पर इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, आम आदमी पार्टी से खुशी राम धीमान, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, सीपीआई(एम) से गुरमेश सिंह, तहसीलदार चुनाव रमनदीप कौर, चुनाव कानूनगो लखबीर सिंह भी मौजूद थे।

More Stories
2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज: राकेश राठौर
पंजाब के चावल खरीद घोटाले में बड़ा फैसला, एफसीआई के 14 अधिकारियों सहित 30 दोषियों को सजा
गुजरात के एकता नगर में पीआईबी चंडीगढ़ ने किया भारत पर्व का किया दौरा