March 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

वित्त विभाग द्वारा संत अतर सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसज़ के लिए 71 करोड़ रुपए जारी: हरपाल सिंह चीमा

Share news

जालंधर ब्रीज: वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ कहा कि वित्त विभाग ने संत बाबा अतर सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसज़, मस्तुआना साहिब, संगरूर के लिए 71 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं, जिससे इस अति महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट के काम को समयबद्ध ढंग से मुकम्मल किया जाना सुनिश्चित बनाया जा सके।

यहाँ जारी एक प्रेस बयान में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण 31 मार्च, 2023 तक मुकम्मल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने इस संस्थान के लिए 1020 पद सृजन करने की मंजूरी भी दे दी है और अगले साल 1 अप्रैल से शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एम.बी.बी.एस. की सीटों वाला यह कॉलेज समूचे क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के केंद्र के रूप में उभरेगा।  
इस मेडिकल कॉलेज के लिए जारी अनुदान संबंधी संक्षिप्त जानकारी देते हुए स. चीमा ने कहा कि लडक़ों और लड़कियों के होस्टल के निर्माण के लिए संस्थान को 49.98 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं और मौजूदा सिविल अस्पताल, संगरूर के विस्तार और सिविल अस्पताल में अतिरिक्त मंजिल के निर्माण के लिए 21.19 रुपए जारी किए गए हैं।  

यहाँ वर्णनयोग्य है कि मस्तुआना साहिब में 25 एकड़ क्षेत्रफल में संत अतर सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसज़ बनने जा रहा है, जिस पर लगभग 345 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सिविल अस्पताल संगरूर को भी मेडिकल कॉलेज के साथ जोड़ा जाएगा।  


Share news