जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा तरस के आधार पर नौकरी सम्बन्धी मामलों के तुरंत हल सम्बन्धी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुये जेल विभाग ने तरस के आधार पर 24 उम्मीदवारों को आज यहां नियुक्ति पत्र दिए।
पंजाब के जेल मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने नव-नियुक्त मुलाज़िमों को बधाई देते हुये समर्पण भावना और ईमानदारी से काम करने का न्योता देते हुये कहा कि जेल हमारे समाज का अहम हिस्सा है जोकि रास्ते से भटक गए लोगों को फिर मुख्य धारा में शामिल होने का मौका देती है। उन्होंने नवनियुक्त मुलाज़िमों से अपील की कि वे ईमानदारी को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लें
स. बैंस ने कहा कि हम जेलों में सुधार तभी कर सकते हैं यदि हम एक टीम के तौर पर काम करें और इस बात को यकीनी बनाऐं कि हर काम करने से पहले यह सोचें कि किये जाने वाले काम से विभाग के अक्स को ठेस तो नहीं पहुंचेगी और हमेशा कानून के दायरे में रहते हुए जन हितैषी काम करना है। इस मौके पर उन्होंने 07 वार्डर, 08 क्लर्क और 09 सेवकों को सेवा के नियुक्ति पत्र दिए।
इस मौके पर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. ए. पी. सिन्हा, स्पैशल डी. जी हरप्रीत सिंह सिद्धू और आई. जी. जेल रूप कुमार अरोड़ा भी उपस्थित थे।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार