जालंधर ब्रीज: लोक सभा चुनाव-2024 के दौरान चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे अमलोह के सहायक रिटर्निंग अधिकारी- कम-एसडीएम अमरदीप सिंह थिंद, पीसीएस के खि़लाफ़ भारतीय निर्वाचन आयोग ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
और जानकारी देते हुये पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि अमरदीप सिंह थिंद की जगह आयोग ने करनदीप सिंह, पीसीएस को अमलोह के सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-एसडीएम के तौर पर नियुक्त किया है जिससे चुनाव प्रक्रिया को उचित ढंग से पूरा किया जा सके। इसके साथ ही अमरदीप सिंह थिंद के खि़लाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने संबंधी रिपोर्ट भी आयोग ने जल्द भेजने के लिए कहा है।

More Stories
माँ बगलामुखी छप्पन भोग महोत्सव का आमंत्रण देने पहुंचे प्रबंधक: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर को सौंपा निमंत्रण पत्र
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर में निकाली मौन यात्रा
आयकर विभाग, मुंबई ने खेल कोटे के तहत पंजाब के 2 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियुक्त किया