जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की रविवार को चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण मीटिंग हुई। इस बैठक में पार्टी के पंजाब के सभी विधायक, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह मौजूद रहे।
बैठक में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, पार्टी द्वारा राज्य और दिल्ली में विभिन्न विरोध प्रदर्शन, आगामी लोकसभा चुनाव और आचार संहिता लागू होने के बाद भी भाजपा की तानाशाही कार्रवाई जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप पंजाब इकाई के सभी नेता अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हम मोदी सरकार की इस तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का पूरी ताकत से विरोध करेंगे।
मान ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही को खत्म करने के लिए जनता अपने वोट का इस्तेमाल करेगी और उसे करारा जवाब देगी। बैठक का एजेंडा 31 मार्च की महारैली भी थी। मान ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां और नेता रामलीला मैदान में एक साथ आ रहे हैं। भाजपा की तानाशाही की कोई सीमा नहीं है। विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। मौजूदा मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत के गिरफ्तार किया जा रहा है।

More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा