जालंधर ब्रीज: अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (शहरी विकास) अनुपम कलेर की अध्यक्षता में आज जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई ,जिसमें उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए कि वातावरण,पानी की संभाल संबधी नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की तरफ से जारी निर्देशों की पालना यकीनी बनाई जाए।
उन्होंने कपूरथला जिले में ठोस अवशेष प्रबंधन , प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन, बायो मैडीकल वेस्ट की संभाल के इलावा सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट को पूरी क्षमता से चलाने की समीक्षा करते हुए कहा कि सीवरेज के पानी को साफ कर सिंचाई योजनाओं के काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों का मूल्यांकन भी किया।
उन्होंने जिले में चल रहे ट्रीटमेंट प्लांटों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सीवरेज बोर्ड और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इसके अलावा ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को काली वेई से बूटी निकालने का काम जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भूमि रक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, ड्रेनेज विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया