जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर कपूरथला विशेष सारंगल ने आज कपूरथला जिले से गुजरने वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे की प्रगति का जायजा लिया । डिप्टी कमिशनर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एसडीएम और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की , इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमीन एकवायर की गई है, वे तुरंत एसडीएम से अवार्ड प्राप्त करे ।
सारंगल ने कहा कि जिन किसानों को अवार्ड मिल चुका है, वे अगली फसल न लगाए। उन्होंने साथ ही संबंधित एसडीएम को किसानों को भुगतान में तेजी लाने के निर्देश जारी किए ।उन्होंने कपूरथला सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांवों जिन्होंने 5 जुलाई तक थ्रीडी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है उन्हें 7 जुलाई तक नोटिफिकेशन पूरा करने को कहा ।
इस अवसर पर एसडीएम डॉ कपूरथला जयइंद्र सिंह, सहायक कमिशनर कम एसडीएम भुल्थ रणजीत सिंह, जिला राजस्व अधिकारी जी.एस. बेनीपाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की