जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से आज सरकारी कैटलपाउंड फलाही में लंपी स्किन बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए नि:शुल्क वैक्सीन अभियान पशु पालन विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। उन्होंने जिले के पशुपालकों व गऊशालाओं के प्रबंधकों को अपील करते हुए कहा कि वे वैक्सीन अपनी गायों को नि:शुल्क में लगवाएं ताकि पशुओं को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कैटल पाउंड फलाही में कुल 461 पशु धन की गिनती है, जिनमें से 187 मेल पशुधन, 274 फीमेल पशुधन है। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग हरजीत सिंह ने बताया कि आज 100 पशुधन को टीके लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण अभियान आगे 60 दिन पशु पालकों के पशुधन को बीमारी से बचाने के लिए चलेगा। इस मौके पर सहायक डायरेक्टर हारुन रतन, नोडल अधिकारी कैटल पाउंड फलाही डा. मनमोहन सिंह दर्दी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित