September 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

प्रदेश के विकास को भूल कर सभी कांग्रेसी नेता अपने राजनीतिक करियर का विकास करने में हुए व्यस्त:राकेश राठौर

Share news

जालंधर ब्रीज: आज जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में किए जा रहे कामों को घर-घर तक पहुंचाने के और आने वाले 2022 के चुनावों के उद्देश्य लेकर एक बैठक का आयोजन कुणाल गोस्वामी (मंगा पहलवान)के निवास स्थान पर किया गया। इस बैठक में मोहल्ला निवासियों द्वारा भरपूर प्यार और सहयोग मिला।

इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे देशहित के कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया। राकेश राठौर ने कहा कि आज भारत देश हर क्षेत्र हर मुकाम पर आत्मनिर्भर होने की दिशा में सभी क्षेत्रों में तेजी से अग्रसर हो रहा है राकेश राठौर ने कहा कि पहले हमारा देश विदेशी देशों से कर्ज लेता था आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को बहुत ज्यादा मजबूती मिली है पिछले 70 सालों में कांग्रेस की सरकार में भारत को वैक्सीन लेने के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था और आज भारत पूरी दुनिया को कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने वाला देश बन चुका है। उसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।राकेश राठौर ने कहा कि देश में पिछले 70 वर्षों में जितने भी पुराने और उलझे हुए मुद्दे थे।जैसे कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35A खत्म करना,अयोध्या में भगवान श्री राम जी,के मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करना,श्री करतारपुर साहिब कॉरीडोर,का रास्ता खुलवाना,1984 के दंगाइयों को सजा दिलवाना, प्रधानमंत्री आवास योजना, के तहत गरीब लोगों को घर देना उज्जवला योजना, के तहत गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन, स्वच्छ भारत अभियान, के तहत गरीब परिवारों के घरों में शौचालयों का निर्माण,करोना कॉल, में जनधन खातों के माध्यम से देश के गरीब लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाना,श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन सवरूपों को अफगानिस्तान से भारत सुरक्षित लाना ऐसे अनेक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूरे देश की जनता की भलाई के लिए किए गए हैं जिसके लिए हम सभी भारतवासी उनके आभारी हैं राठौर ने कहा कि आज जिस तरह पूरे देश में विकास की रफ्तार अपनी पूरी गति पकड़ चुकी है।हमारा पंजाब प्रदेश जो पिछले 5 सालों से विकास की राह से पिछड़ चुका है उसको फिर से विकास की पटरी पर लाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के हाथ मजबूत कर डबल इंजन वाली सरकार बनानी चाहिए ताकि पंजाब प्रदेश में भी विकास की रफ्तार को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सके।राकेश राठौर ने बताया कि प्रदेश की मौजूदा सरकार में नेताओं के चेहरे जरूर बदले हैं पर उनकी रणनीति वही पुरानी ढाक के तीन पात जैसी है।पिछले नेतृत्व के नेताओं ने कसमें खाकर जो पूरे प्रदेश में घर घर नौकरी,युवाओं को मोबाइल फोन,बेरोजगारी,खत्म करने एवं प्रदेश में चार हफ्तों में नशा खत्म करने की कसमें खाई थी।वह सभी झूठी साबित हुई है नशा अपनी चरम सीमा पर बिक रहा है जिससे कि पंजाब की युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर खड़ी हो चुकी है बेरोजगारी अपने चरम पर है युवा सरकार से नौकरी की आस लगाकर दर-दर ठोकरें खा रहे हैं।राठौर ने कहा आज पंजाब प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आंतक के खतरे व अराजकता के माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन पर माफिया राज लगातार हावी होता जा रहा है।

जालंधर शहर में दिन प्रतिदिन सड़क चौराहों पर गोलीबारी,लूटपाट,छीना झपटी,की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं।राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते पुलिस प्रशासन जनसाधारण को सुरक्षा देने में बुरी तरह नाकाम व विफल साबित हुआ है।जिस तरह अराजकता और गुंडागर्दी का माहौल है इससे आम लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है आज पूरे प्रदेश में शराब माफिया,रेत माफिया,गुंडागर्दी,आम नागरिकों का कत्लेआम प्रदेश की इस कांग्रेस सरकार के राज में मामूली सी बात हो चुकी है आज प्रदेश का हर नागरिक मौजूदा कांग्रेस सरकार से तंग आ चुका है और हम सब ने पिछले साढे 4 साल में इनकी आपस की लड़ाई ही देखी है ना कि प्रदेश का विकास।हम सभी पंजाब वासियों को कांग्रेस पार्टी से निजात पाने के लिए एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में वोट करना चाहिए ताकि पंजाब में विकास और सुशासन लाया जा सके। राकेश राठौर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज पंजाब में बिगड़ते हुए माहौल को सुधारने और उस पर शिकंजा कसने की बजाय सभी कांग्रेसी नेता आपस की लड़ाई में ही उलझे हुए हैं।

इस बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,सुदर्शन मोंगिया,गुलशन कपूर,पवन धवन,मनीष विज,अमित भाटिया,रिंकू मनचंदा,प्रदीप पुजारी,जवाहर पुजारी,दिनेश खना, राजिंदर सहगल,सुरिन्दर सेठी,गुलशन आनंद,नंद लाल,विनोद भंडारी,सुनील कुमार,राहुल,सूरज,गोपी,विनोद दुब्बे, वरुण दुबे,दिनेश काला, पिंटू शाह,गुलशन पम्मा,मोहित पाल, सूरज पांडे, आशु चढा, हनी,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share news