जालंधर ब्रीज:(रवि) कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो लड़कों से 6 ग्राम हेरोइन और नाजायज हथियार 32 बोर देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।
इस बारे जानकारी देते हुए एसपी डिटेक्टिव कंवलजीत सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने सब्जी मंडी मकसूदा के पास गंदे नाले पर नाकेबंदी के दौरान 2 लड़कों को अपनी तरफ आते देखा तभी शक के आधार पर उनको रोक कर उनकी तलाशी ली गई ।
तलाशी के दौरान उनसे 6 ग्राम हेरोइन और नाजायज असला 32 बोर देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए मौके पर दोनों दोषियों को हिरासत में लिया गया जिसमे से राहुल कुमार उर्फ राहुल लोहच पुत्र रजिन्दर कुमार निवासी बी 1034 बस्ती मिट्ठू जालंधर के पास से 6 ग्राम हेरोइन और विपन कुमार उर्फ बबलू पुत्र राम कुमार वासी मकान न 259 कटहीरा मुहला बस्ती बावा खेल जालंधर के पास से नजायज हथियार 32 बोर देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए ।
दोषियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 174 तिथि 20-09-2020 अधीन 21/61/85 एनडीपीएस एक्टर 25-54-59 आर्म्स एक्ट पुलिस डिविजन नंबर 1 में दर्ज करवाया गया ।

More Stories
मेहरचंद पॉलिटेक्निक में नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित
विकसित भारत’ के सपने और उच्च नैतिकता का एक उत्कृष्ट संगम ‘मिज़ोरम’
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कार्यक्रम में प्रो. डॉ. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी का संबोधन