जालंधर ब्रीज: राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने भ्रष्ट साथियों की प्रस्तावित हड़ताल का सख़्त नोटिस लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऐसे अधिकारियों के खि़लाफ़ सख़्त अनुशासनीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व अधिकारियों की मनमानियों के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डी.सी. दफ्तरों में राजस्व अधिकारियों समेत स्टाफ हड़ताल पर जाने के लिए आज़ाद है, परन्तु आम लोगों की परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अधिकारी कलमछोड़ हड़ताल पर जाने के लिए आज़ाद हैं, परन्तु फिर राज्य सरकार फ़ैसला करेगी कि उनको कलम वापस देनी है या नहीं।
मुख्यमंत्री ने इस कोताही के लिए कर्मचारियों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में बेरोजग़ार नौजवान हैं, जो कलम हाथ में लेकर राज्य की सेवा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह अपने स्वार्थों के लिए या उन लोगों की हिमायत के लिए कलमछोड़ हड़ताल न करें, जो भ्रष्टाचार के दोष का सामना कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब सरकार राज्य से भ्रष्टाचार का सफाया करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ कतई लिहाज़ न बरतने की नीति अपनाई हुई है। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि बड़े लोक हित में व्यवस्था को पारदर्शी, साफ़-सुथरा और प्रभावशाली बनाने की मुहिम में न तो किसी भ्रष्ट तत्व और न ही उनके किसी भी हमदर्द को बख़्शा जाएगा।

More Stories
एपीजे स्कूल महावीर मार्ग, जालंधर में नवरात्रि उत्सव – डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन
एडवोकेट एन.के. वर्मा को तीसरी बार मिली भाजपा लीगल सेल पंजाब की जिम्मेदारी
रणजी ट्रॉफी: पहली पारी की बढ़त के आधार पर पंजाब को 3 अंक, इमानजोत चहेल बने मैन ऑफ द मैच