जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज भारत सरकार को विदेशों में बसते पंजाबी भाईचारे की सुविधा के लिए शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मांग की। आज यहां हवाई अड्डे का नाम महान शहीद के नाम पर रखने के मौके पर हुए समागम को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह मामला प्रधान मंत्री और केंद्रीय उडडयन मंत्री के समक्ष उठाने की अपील की। उन्होंने कहा की आज शहीद भगत सिंह की 115वीं जन्म वर्षगांठ है और महान शहीद के नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखने से इस दिन को ऐतिहासिक और स्मरणीय बना दिया। भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार को इस हवाई अड्डे से और उड़ानें शुरू करनी चाहिएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर के प्रवासी पंजाबियों की तरफ से राज्य से कैनेडा, अमरीका, आस्ट्रेलिया और दुनिया के अन्य हिस्सों के लिए हवाई संपर्क यकीनी बनाने के लिए ऐसी उड़ानों की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा की इन उड़ानों से पंजाब के यात्रियों के इलावा हरियाना, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों के यात्रियों को भी फायदा होगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस हवाई अड्डे का नाम बदल कर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए ठोस प्रयासा किये हैं।
मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार का तह-ए-दिल से धन्यवाद किया। भगवंत मान ने कहा कि पूरे देश की काफी देर की मांग पूरी हो गई है जिससे हरेक देश निवासी खुश है। उन्होंने शहीद भगत सिंह को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुये कहा कि नौजवान शहीद को न सिर्फ उसकी बहादुरी के लिए याद किया जाता है, बल्कि उसके समाजवाद के फलसफे और बेइन्साफ़ी के विरुद्ध लड़ाई के लिए भी याद किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महान शहीद का जीवन और दर्शन नौजवान पीढ़ी को देशभगती के जज्बे के साथ देश की सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन राज्य के इतिहास में सुनेहरी अक्षरों से लिखा गया है क्योंकि इस हवाई अड्डे का नाम धरती के महान सपूत के नाम पर रखा गया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार शहीद भगत सिंह के सपने को साकार करने के लिए प्रयास कर रही है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है।
इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, हरियाना के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री जनरल ( सेवा-मुक्त) वी. के. सिंह, संसद मेंबर किरण खैर, हरियाना के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और हरियाना के मंत्री अनिल विज्ज के साथ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने वाली तख्ती का अनावरण किया।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा