जालंधर ब्रीज: शहीद भगत सिंह की जयंती पर, हवाई अड्डे पर आयोजित एक समारोह में चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को आज शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में नामित किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, माननीय राज्यपाल, पंजाब और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री, पंजाब भगवंत मान, माननीय उप मुख्यमंत्री, हरियाणा दुष्यंत चौटाला और माननीय सड़क परिवहन और राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर, गृह मंत्री, हरियाणा सरकार, अनिल विज की उपस्थिति में पट्टिका का अनावरण किया।
नामकरण समारोह के दौरान माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “आजादी का अमृत महोत्सव आज देश के कोने-कोने में पहुंच रहा है। हर बार जब हम अपने माननीय स्वतंत्रता सेनानियों के चेहरे देखते हैं, हमारे सार्वजनिक भवनों पर उनके नाम देखते हैं, हम उनकी पीढ़ियों द्वारा किए गए बलिदानों को याद करते हैं। हम अपनी आजादी को हल्के में नहीं लेते हैं।”
बंडारू दत्तात्रेय राज्यपाल, हरियाणा और बनवारीलाल पुरोहित, राज्यपाल, पंजाब ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त की और कहा कि शहीद भगत सिंह की मातृभूमि के प्रति सच्ची भक्ति हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी।
उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए, माननीय जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री द्वारा भगत सिंह के नाम पर चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नामकरण पूरे देश के लिए एक प्रतिष्ठित क्षण है। भगत सिंह देश के लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं और यह उनकी गौरवशाली स्मृति को एक उचित श्रद्धांजलि है।
भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखने के निर्णय का स्वागत किया।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को भगत सिंह के बलिदान और स्थापित मूल्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
चंडीगढ़ हवाई अड्डा भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के अंतर्गत आता है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, एएआई, पंजाब सरकार और हरियाणा सरकार का एक संयुक्त उद्यम सिविल एन्क्लेव का रखरखाव करता है। वर्तमान में, यह हवाई अड्डा देश में अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद, जयपुर, कांगड़ा, कोलकाता, कुल्लू, लेह, लखनऊ, मुंबई, पटना पुणे, श्रीनगर से जुड़ा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, यह शहर दुबई और शारजाह से जुड़ा हुआ है।
हवाई अड्डे ने वर्ष 2021-2022 में 17,936 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और 2,271,233 घरेलू यात्रियों को सेवाएं प्रदान की। इसके अलावा, हवाई अड्डे ने वित्त वर्ष 2021-2022 में लगभग 11000 मीट्रिक टन घरेलू एयर कार्गो भी संभाला है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2022 को अपने मासिक मन की बात रेडियो प्रसारण के दौरान कहा था कि महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि के रूप में चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा और सरकार की गति इस बात से जाहिर होती है कि घोषणा के तीन दिन के भीतर ही आज वही मुकाम हासिल कर लिया गया है।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा