पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पैरिस में चल रहे तीरअन्दाज़ी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय लड़कियों की टीम को बधाई दी।
एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि इन लड़कियों ने इस विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि विलक्षण प्राप्ति हासिल करते हुये भारतीय लड़कियों की टीम ने मैक्सिको को कम्पाउंड महिला टीम के फ़ाईनल में 234-233 के साथ हरा कर स्वर्ण पदक जीता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय महिला कम्पाउंड टीम ने विश्व कप में पहली बार स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी बड़े सम्मान की बात है कि मानसा जिले के गाँव मंढाली की लड़की परनीत कौर तीन सदस्यीय टीम का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए और भी गौरव की बात है कि इस लड़की ने कोच सुरिन्दर सिंह रंधावा से ट्रेनिंग लेकर टीम को जीत हासिल करने में अपना योगदान डाला। पटियाला के सुरिन्दर सिंह रंधावा भारतीय टीम के भी कोच हैं। भगवंत सिंह मान ने देश का मान बढ़ाने के लिए समूची टीम की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान