जालंधर ब्रीज: (हरीश भंडारी) सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा और सर्व नौजवान वैलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्राम पंचायत पलाही के सहयोग से संयुक्त प्रयास करते हुए सभा के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में कैम्ब्रिज एन्क्लेव पलाही रोड फगवाड़ा में 100 फलदार पौधे लगाए गए। पौधरोपण का शुभारंभ पवन कुमार बीसला उप मुख्य अभियंता पावरकॉम जालंधर एवं जसबीर सिंह डीएसपी लुधियाना ने संयुक्त रूप से करवाया बीसला ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष ही जीवन है, यदि वृक्ष न रहे तो पृथ्वी पर जीव जंतुओं के अस्तित्व के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।
समय की मांग है कि अधिक से अधिक पौधे लगा कर सर्व नौजवान सभा के सलोग्र को सार्थक करते हुए जितने पौधे लगायें, उन सभी को बचायें। जसबीर सिंह डीएसपी ने भी सभा के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विकास के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय है। इस दौरान साहित्यकार गुरमीत पलाही, डा. अमरजीत सिंह डेंटल सर्जन और डा. हरजिंदर सिंह डेंटल सर्जन के अलावा गांव पलाही की पंचायत ने विश्वास दिलाया कि आज लगाए गए सभी पौधों की पूरी देखभाल की जाएगी।
इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राय, बलबीर सिंह रिटा. एसडीओ, सुखविन्द्र सिंह सल्ल पूर्व सरपंच पलाही, सभा के सदस्य नरिंद्र सिंह सैनी, साहिबजीत साबी, मनदीप सिंह, जशन मेहरा के अलावा पंचायत मैंबर मनोहर सिंह सग्गू, रविपाल प्रधान, गुरनाम सिंह सल्ल, जसबीर सिंह बसरा, गुलाम सरबर सब्बा, बिंदर फुल्ल, हरमेल सिंह गिल आदि उपस्थित थे।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया