जालंधर ब्रीज: 2012 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी भुपिन्दर सिंह ने आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय-1 में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब के नए डायरैक्टर के तौर पर पद संभाल लिया है। डायरैक्टर ने आम आदमी और सरकार के दरमियान एक पुल के तौर पर काम करने के साथ-साथ राज्य सरकार की लोक हितैषी नीतियों को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने को सुनिश्चित बनाने के लिए विभाग की महत्ता पर ज़ोर दिया।
उन्होंने मौजूदा आधुनिक युग की माँगों को ध्यान में रखते हुए सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों की लोगों तक अधिक से अधिक पहुँच को सुनिश्चित बनाने के लिए सोशल मीडिया की महत्ता पर भी ज़ोर दिया।
भुपिन्दर सिंह, जो बिजली विभाग के विशेष सचिव का पद भी संभाल रहे हैं, ने विभाग के अधिकारियों और अन्य स्टाफ को सरकार की लोक हितैषी पहलों का प्रचार करने में कोई कसर बाकी न छोडऩे के लिए एकजुट होकर काम करन के लिए कहा।

More Stories
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन से पंजाब भाजपा में भारी उत्साह, 2027 में पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार: सनी शर्मा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जालंधर में भव्य स्वागत
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन