जालंधर ब्रीज: असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स डॉक्टर अनुराग भारती द्वारा आज जिमखाना क्लब जालंधर में पंजाब सरकार की ओर से टैक्स चोरी को रोकने के लिए ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना के अंतर्गत ‘मेरा बिल’ एप के बारे में लोगो को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस एप पर बिल अपलोड करने की इस योजना का उद्देश्य जी.एस.टी के अंतर्गत नियमों के पालन को यकीनी बनाने के साथ-साथ ग्राहकों को बिल लेने के लिए उत्साहित कर राजस्व को बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि यह योजना उपभोक्ताओं को कोई भी सामान खरीदने के समय विक्रेता से बिल प्राप्त करने के लिए उत्साहित करने के लिए जारी की गई है। उन्होंने बताया कि ‘मेरा बिल’ एप एंडरॉयड फोन के लिए गुगल प्ले स्टोर व एप्पल के लिए एप स्टोर पर डाउनलोड की जा सकती है।
डॉक्टर अनुराग भारती ने कहा कि उपभोक्ताओं को ‘मेरा बिल’ एप पर खरीद का बिल अपलोड करने के बाद उपभोक्ता लक्की ड्रा में शामिल होने के योग्य हो जाएंगे और लक्की ड्रा हर महीने की 7 तारीख को निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ईनाम वस्तु/सेवा के लिए अदा किए हर कर योग्य रकम के पांच गुणा के बराबर होगा परंतु यह ईनाम अधिक से अधिक 10 हजार रुपए तक के मूल्य का होगा।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा