June 17, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

प्रधानमंत्री द्वारा साहिबजादों के शहादत दिवस को ‘वीर बाल दिवस’ मनाने के ऐलान का अश्वनी शर्मा ने किया स्वागत

Share news

जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी साहिब की जयंती के शुभ अवसर ‘गुरु पर्व’ के मौके पर हर साल 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाए जाने के किए गए बड़े एलान का भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने स्वागत किया है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि साहिबजादा जोरावर सिंह जी व साहिबजादा फ़तेह सिंह जी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर पुत्र थे। दोनों साहिबजादों ने धर्म के लिए अपना बलिदान देकर विश्व में ऐसी मिसाल कायम की जिसका आज तक कोई सानी पैदा नहीं हुआ। उनकी इस बहादुरी के कारण समाज से ऐसा परिवर्तन आया कि समाज के सभी लोगों ने जागृत होकर पंजाबियों ने इकट्ठे होकर मुगल सम्राज्य के जुल्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी और उसे उखाड़ फैंका।

उन्होंने कहा कि साहिबे कमाल ने अपना व अपने परिवार का सारा जीवन धर्म व मनुष्यता को बचाने के लिए न्यौछावर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा ‘वीर बाल दिवस’ मनाने का किया गया ऐलान साहिब कमाल के साहिबजादों के साहस और न्याय की खोज के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने देश व धर्म की रक्षा की खातिर अपनी व अपने पंज प्यारों की भी शहादत दी थी।


Share news

You may have missed