जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए विकास कार्यों की गति इसी तरह जारी रहेगी और लोगों तक हर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। इसके अलावा अलग-अलग प्रोजैक्ट चला कर शहर का सौंदर्यीकरण कर इसकी नुहार बदली जाएगी। वे 98.11 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 37, 38 व 40 में विकास कार्यों की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 37 में 17.99 लाख रुपए से नाले व गलियों के निर्माण, वार्ड नंबर 38 में 16.44 लाख रुपए से गलियों के निर्माण व वार्ड नंबर 40 में 63.68 लाख रुपए की लागत से अलग-अलग गलियों के निर्माण के साथ-साथ डब्बी बाजार होशियारपुर को विरासती रुप देने के कार्य की शुरुआत करवाई। इस मौके पर उनके साथ विधायक गढ़शंकर जय कृष्ण रोढ़ी, पार्षद मोनिका वर्मा, प्रदीप कुमार व अनमोल जैन भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 40 के डब्बी बाजार में विकास कार्यों की शुरुआत करवाते हुए कहा कि दुकानदारों, बाजार के निवासियों व लोगों की सुविधा के मद्देनजर डब्बी बाजार का मुकम्मल कायकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार के स्वरुप को नया व मनमोहक रुप प्रदान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डब्बी बाजार की हस्तकला के क्षेत्र में विशेष अहमियत है व संसार भर में डब्बी बाजार में तैयार किए जाते साजो-सामान की खास आकर्षण रहती है।
पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में होशियारपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई ईबारत लिखी जाएगी। इस मौके पर एक्सियन नगर निगम हरप्रीत सिंह, वरिंदर शर्मा बिंदू, मनी गोगिया के अलावा अन्य मोहल्ला निवासी भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित