जालंधर ब्रीज: भारतीय वायु सेना,12 विंग द्वारा वायु सेना स्टेशन चंडीगढ़ में आज नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाया गया। थीम के अनुरूप वायु योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों के घरों के आंगन में योगाभ्यास किया । इसमें स्टेशन कर्मियों की व्यापक भागीदारी रही। योग प्रशिक्षित वायु योद्धाओं ने भी सामान्य योग प्रोटोकॉल क्रम का पालन करते हुए संयुक्त योग कार्यक्रम आयोजित किया। योग प्रशिक्षक राहुल यादव और सागर पारिख ने योगाभ्यास के महत्व और स्वास्थ्य लाभों पर एक प्रारंभिक वार्ता की। इस आयोजन में विभिन्न ‘योग क्रिया’, ‘संकल्प’, ध्यान और अभ्यास शामिल थे।




More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान