जालंधर ब्रीज: पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे की गुंडागर्दी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने रंधावा पर तीखा हमला बोला है। सुखजिंदर रंधावा के बेटे ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एक छात्र के साथ मारपीट की और अपने पिता की सुरक्षा का दुरुपयोग करते हुए उसके अपहरण की कोशिश की।
पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि ये लोग अब ‘पूर्व’ हैं। उनके पास कोई शक्ति नहीं है लेकिन फिर भी उनके बेटे और परिवार के सदस्य गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे हैं और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कोई कल्पना कर सकता है कि सत्ता में रहते हुए वे कैसा व्यवहार करते रहे होंगे!
कंग ने कहा कि पुलिस को कानून के अनुसार अपना काम करने देने के बजाय, सुखजिंदर रंधावा कार्रवाई को प्रभावित करने और वहां के पुलिस कर्मियों को डराने-धमकाने के लिए पूरी रात सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में मौजूद थे। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासक, राज्यपाल से घायल छात्र को न्याय सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।
कंग ने कहा कि अब मान सरकार पंजाब में ऐसी गुंडागर्दी की इजाजत नहीं देती, इसलिए ये लोग चंडीगढ़ चले आए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि रंधावा का बेटा एक गुंडा है जबकि उसके पिता जेल मंत्री और राज्य के डिप्टी सीएम रहते हुए मुख्तार अंसारी जैसे गैंगस्टरों को संरक्षण देते थे।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान