जालंधर ब्रीज: कोविड से मुक़ाबले में टीकाकरण भारत सरकार की 5 बिन्दु की रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। अन्य चार बिन्दुओं में टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड उपयुक्त व्यवहार शामिल हैं। भारत सरकार कोविड-19 महामारी का पूरी दृढ़ता के साथ मुक़ाबला कर रही है। कोविड-19 की महामारी से निपटने और इसके बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार पूरी सक्रियता और तत्परता के साथ कई कदम उठा ही है।

भारत सरकार द्वारा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड रोधी टीके की लगभग 16.33 करोड़ ख़ुराकें (16,33,85,030) निःशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। यह आंकड़े आज सुबह 8 बजे तक के हैं।
इसमें से बर्बादी सहित कुल 15,33,56,503 ख़ुराकों का उपयोग किया जा चुका है।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास इस समय कोविड रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक (1,00,28,527) ख़ुराकें उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल किया जाना है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अगले 3 दिनों में लगभग 20 लाख (19,81,110) अतिरिक्त खुराकों की आपूर्ति की जाएगी।


More Stories
सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी और 5 अन्य के खिलाफ हाई कोर्ट के निर्देश पर FIR दर्ज की
पंजाब सरकार और दिल्ली के धाड़वी पंजाबियों की आवाज़ नहीं दबा सकते: सांपला
भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह