जालंधर ब्रीज: वर्तमान समय में चल रहे कोविड संकट का सामना करने और नागरिक प्रशासन की सहायता करने के प्रयासों में सशस्त्र सैन्य बलों के योगदान के एक अंश के रूप में नौसेना के एक चिकित्सा दल को कल 29 अप्रैल 2021 को अहमदाबाद से रवाना किया गया है। 57 सदस्यीय इस दल में 04 चिकित्सक, 07 नर्सें, 26 सहयोगी चिकित्साकर्मी (पैरामेडिक्स) ओर 20 सहयोगी कर्मचारी शामिल हैं। यह दल कोविड संकट का सामना करने के लिए बनाए गए विशेष चिकित्सालय “प्रधानमंत्री देखरेख कोविड चिकित्सालय (पीएम केयर्स कोविड हॉस्पिटल)” में तैनात किया जाएगा। शुरू में इस दल की तैनाती दो महीने के लिए की गई है और आवश्यकता पड़ने पर इस अवधि को आगे भी बढाया जा सकेगा।

More Stories
सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी और 5 अन्य के खिलाफ हाई कोर्ट के निर्देश पर FIR दर्ज की
पंजाब सरकार और दिल्ली के धाड़वी पंजाबियों की आवाज़ नहीं दबा सकते: सांपला
भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह