जालंधर ब्रीज: किसान आंदोलन के दौरान गिरफ़्तार की गई कामगारों के हकों के लिए लडऩे वाली नेता नौदीप कौर की रिहाई के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग से अपील किए जाने के बाद, पंजाब राज्य महिला आयोग ने आज नौदीप कौर के मामले का सख़्त नोटिस लेते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान सोनीपत से 15 फरवरी, 2021 तक पड़ताल रिपोर्ट तलब कर ली है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती मनीषा गुलाटी ने बताया कि जि़ला श्री मुक्तसर साहिब के गाँव गियादड़ की नौदीप कौर को कुंडली बॉर्डर से गिरफ़्तार किया गया था, जिस सम्बन्धी सोनीपत के एस.एस.पी. को पत्र लिखकर आदेश दिए गए हैं कि वह नौदीप कौर के मामले की जाँच किसी वरिष्ठ अधिकारी से करवाएं।
उन्होंने कहा कि एस.एस.पी. को जाँच सम्बन्धी विस्तृत रिपोर्ट पाँच दिनों के अंदर-अंदर (15 फरवरी तक) पेश करने के लिए कहा गया है। श्रीमती गुलाटी ने कहा कि पुलिस रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा अगली कार्यवाही तुरंत अमल में लाई जाएगी।

More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील