जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य की 8 नगर निगमों और 109 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव प्रचार तारीख 12 फरवरी, 2021 को शाम 05.00 बजे समाप्त हो जायेगा।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि 16 जनवरी, 2021 को ऐलाने गए मतदान सम्बन्धी प्रोग्राम के अनुसार चुनाव प्रचार 12 फरवरी, 2021 को समाप्त हो जायेगा। उन्होंने बताया कि वोटों सम्बन्धी अपेक्षित चुनाव सामग्री और ई.वी.एम. मशीनों का वितरण 13 फरवरी, 2021 को पोलिंग पार्टियों को कर दिया जायेगा जबकि वोटें पड़ने का कार्य 14 फरवरी, 2021 को प्रातःकाल 08.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक होगा।
प्रवक्ता ने कहा कि जो वोटर शाम 04.00 बजे तक बूथ में दाखिल हो जाएंगे उनको वोट डालने का मौका दिया जायेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि वोटों की गिनती काउंटिंग सैंटरों पर 17 फरवरी, 2021 को प्रातःकाल 09.00 बजे शुरू होगी।

More Stories
सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्कों से जुड़े चार आरोपी 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा